मुंगेली, 25 नवंबर 2026 – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष का माध्यम बन रही है। जिले के धान उपार्जन केंद्र धरमपुरा में अपनी उपज का विक्रय करने पहुंचे किसान दुखीराम साहू ने 40 क्विंटल धान बेचकर खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की।
साहू ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं और इससे धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन रही है।
किसान ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे केंद्र पहुंचने वाले किसानों को इंतजार के दौरान सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की खरीदी के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और सम्मान के साथ धान खरीदी की व्यवस्था सराहनीय पहल है।

The News Related To The News Engaged In The LokSwar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
