निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
मुंगेली, 17 नवंबर 2026 – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बैठक का संचालन किया।
निर्माण कार्यों की स्थिति और निर्देश
बैठक में श्री रावटे ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, समता विकास, गौण खनिज, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्य तथा महतारी सदन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन
सीईओ श्री रावटे ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्य आगामी समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना अनिवार्य है।
भुगतान और मूल्यांकन
तकनीकी अधिकारी नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें और कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लें। निर्माण कार्यों का भुगतान केवल वास्तविक भौतिक मूल्यांकन (वैल्यूएशन) के आधार पर ही किया जाएगा। बिना उचित मूल्यांकन के भुगतान की प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।
अनुशासनात्मक कार्रवाई
निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण न करने तथा लापरवाही बरतने वाली संबंधित निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उपस्थित अधिकारी और विभाग
बैठक में उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती शालिनी व्ही. सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री आशीष प्रताप सिंह, जनपद पंचायत लोरमी के सीईओ श्री सुरेश कुमार कंवर, मुंगेली के सीईओ श्री संतोष घोषले एवं पथरिया के सीईओ श्री अनिल कुमार सहित अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया, जिला पंचायत निर्माण शाखा के प्रभारी एवं लिपिक तथा स्टेनो श्री राजेन्द्र कुमार मरावी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The LokSwar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
