Categories: Mungeli

आमाघाट में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 2.05 करोड़ का माल जब्त

✒️ 60 हजार से अधिक पौधे नष्ट, झारखंड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

रायगढ़ । जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) सहित पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।पुलिस टीम ने दबिश देकर खेत में छापेमारी की, जहां दो व्यक्ति भाग निकले, जबकि मौके से मार्शल संगा (40 वर्ष), निवासी खूंटी (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान दो अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लगी हुई पाई गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर यह अवैध खेती की है।कार्रवाई के दौरान एफएसएल, राजस्व, कृषि एवं आबकारी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में कुल 60,326 अफीम पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 2,877 किलोग्राम आंका गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।राजस्व विभाग की जांच में यह जमीन विभिन्न खसरा नंबरों में विभाजित पाई गई, जो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी) एवं 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

1 month ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago