Categories: Mungeli

पाइपलाइन विस्तार से वार्डवासियों को पेयजल संकट से राहत

कलेक्टर के निर्देश पर नगर पंचायत बरेला के वार्ड क्रमांक 4 में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत बरेला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष पहल की गई। इसके तहत नगर परिषद द्वारा उन वार्डों का सर्वे कराया गया, जहां नागरिकों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था।

सर्वे के दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित पार्षदों ने वार्डों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड क्रमांक-4 के निवासी कई वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे और पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा तत्काल पहल करते हुए वार्ड में पाइपलाइन विस्तार का कार्य कराया गया। पाइपलाइन विस्तार पूरा होने के बाद अब वार्ड क्रमांक-4 के निवासियों को नियमित रूप से पानी मिलने लगा है।

इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है और वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या के खत्म होने से अब उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पाइपलाइन विस्तार के इस कार्य से वार्ड क्रमांक-4 के निवासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago