Categories: Mungeli

प्रदेश किसान कांग्रेस में आत्मा सिंह क्षत्रिय बने प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक कार्य)चार दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव, संगठन में लंबे समय से निभा रहे सक्रिय भूमिका

मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता आत्मा सिंह क्षत्रिय को प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक कार्य) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में लंबे समय से सक्रिय और अनुभवी नेतृत्व को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

आत्मा सिंह क्षत्रिय का राजनीतिक जीवन चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय और संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने वर्ष 1984 में एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1986 में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर की पत्रिका समिति के सचिव, 1987 में छात्र नागरिक संघर्ष समिति मुंगेली के सचिव तथा 1993 में युवा कांग्रेस मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के चलते उन्हें समय-समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वे 1995 में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 1996 में भारतीय किसान कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष, 1998 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य तथा 2003 से 2008 तक मुंगेली विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे। इसके अलावा 2013 में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष, 2014 में लोरमी विधानसभा प्रभारी तथा 2016 में प्रदेश उपाध्यक्ष जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

मार्च 2018 से मार्च 2020 तक जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठित करने और संगठन के विस्तार के लिए कई पहल की। साथ ही वे एआईसीसी समन्वयक के रूप में उत्तर प्रदेश और असम में विधानसभा एवं पंचायत चुनावों के दौरान भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

स्थानीय स्तर पर भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे 2021 से 2023 तक कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष रहे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं ठक्कर बाबा शिक्षण समिति के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2001 से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदेश किसान कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने पर आत्मा सिंह क्षत्रिय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago