Categories: Mungeli

राधाकृष्ण मंदिर में केशरवानी महिला समिति का होली मिलन, महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान। ढोलक की थाप पर रंग-गुलाल, खेल-गीत और पकवानों के साथ मनाया उत्सव

मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी के पावन अवसर पर स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में केशरवानी महिला समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने “नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक होली मनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति की सचिव संध्या दीवान ने मंच संचालन करते हुए की और उपस्थित सदस्यों को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महिला सदस्य अनिता गुप्ता, जया गुप्ता, सपना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शुभलक्ष्मी केशरवानी, सीमा गुप्ता और विभा केशरवानी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, संघर्ष और उपलब्धियों को याद करने का दिन है। यह दिन लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नारी शक्ति को नमन करने का अवसर प्रदान करता है।

वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, खेल और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिला सशक्तिकरण एक प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। एक मां, बेटी, बहन और पत्नी के रूप में महिला परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज की नारी जागरूक है और वह केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।

महिलाओं ने कहा कि देश और दुनिया में कई महिलाओं ने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी है। मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, पी.टी. ऊषा, सानिया मिर्जा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सुष्मिता सेन जैसी महिलाओं की उपलब्धियां नारी शक्ति की प्रेरणादायक मिसाल हैं।

कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें चिट के माध्यम से प्रतिभागियों को “मूर्खाधिराज” और “महामूर्ख” जैसे मजेदार टाइटल दिए गए। ढोलक की थाप और डीजे पर “रंग बरसे भीगे चुनरवाली” सहित राधाकृष्ण भजनों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने घर से बनाकर लाए पारंपरिक पकवान जैसे अनरसा, देवरौरी और गुजिया का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में मनोरमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुरेखा गुप्ता, ममता केशरवानी, सरोज गुप्ता, रंजीता, कविता, संध्या केशरवानी, सुलोचना, विजेता, स्मिता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago