Categories: Mungeli

जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा, पीएम आवास और स्वच्छ भारत मिशन के कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सीईओ ने मनरेगा के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लेबर बजट की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में 30 प्रतिशत से कम व्यय हुआ है, उनका सत्यापन कर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकीय द्वारा सोमवार तक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। वहीं जिन कार्यों में केवल 5 प्रतिशत व्यय हुआ है और आगे कार्य संभव नहीं है, उनके व्यय की राशि वसूलने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में सभी आजीविका डबरी कार्यों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने और प्रत्येक डबरी के लिए आजीविका योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रारंभ कार्यों में एक सप्ताह के भीतर मस्टर रोल जारी करने के लिए कहा गया।
सीईओ ने युक्तधारा के तहत तैयार 9529 कार्यों की योजना को शीघ्र पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सहायकों और तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी करने की बात भी कही गई।
बैठक में एनएमएमएस फेस ऑथेंटिकेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा इवनिंग फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए। तकनीकी सहायकों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर फोटो अपलोड करने और तीनों चरणों के लंबित जियो टैग कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सभी अप्रारंभ और प्रगतिरत आवासों को 31 मार्च तक शुरू कराने के लिए ब्लॉक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। इसके लिए पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने कहा गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी समय-सीमा में निरीक्षण कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में मनरेगा के अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकीय, सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारी, सहायक अभियंता तथा जनपद पंचायतों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago