Categories: Mungeli

गोल्हापारा में मजदूरों के लिए आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता सत्र

ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930, बैंकिंग शिकायत के समाधान के लिए 14448 पर कर सकते हैं संपर्क

मुंगेली । वित्तीय साक्षरता केंद्र, मुंगेली द्वारा ग्राम पंचायत गोल्हापारा में मजदूरों और ग्रामीणों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के प्रायोजन तथा समर्पित गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के संचालन में आयोजित किया गया। सत्र के दौरान समर्पित संस्था के काउंसलर बालमुकुंद पटेल ने उपस्थित मजदूरों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनधन खातों के महत्व, निष्क्रिय खातों के केवाईसी अपडेट कराने, नए जनधन खाते खोलने की प्रक्रिया तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा बैंकिंग संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 14448 नंबर का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। काउंसलर श्री पटेल ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंक खातों का समय-समय पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक है, ताकि खाताधारक अपने बैंक खाते का सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालन कर सकें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित कोटवार और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago