Categories: Mungeli

विधिक जागरूकता शिविर में कालेज के विर्द्यािर्थयों की काूननी अधिकारों की दी गई जानकारी

मुंगेली । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के निर्देशानुसार निजी महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में असिस्टेंट एलएडीसी श्रीमती द्रौपती कश्यप ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
सचिव श्रीमती कंचन लता आचला ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, संविधान में प्रदत्त मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, पोक्सो एक्ट, यातायात अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून सहित अन्य महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। शिविर के दौरान 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का त्वरित एवं सरल निराकरण संभव है। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर संजीव घृतलहरे तथा कॉलेज के शिक्षकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने इस शिविर के माध्यम से कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Recent Posts

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

नई दिल्ली/रायपुर । विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय…

3 weeks ago

वेदांता हादसा: 25 मौतों के बाद ‘बचाव की राजनीति’ के आरोप, उद्योगपतियों के समर्थन ने बढ़ाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता समूह के थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को…

2 months ago

“डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा: 37 लाख की साइबर ठगी में 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…

2 months ago

रिपोर्ट के नाम पर पैसे,फिर ‘15 से 20 थप्पड़ की बरसातरतनपुर थाने में हुई इस घटना का VIDEO सामने आते ही बवाल मच गया।

बिलासपुर VIDEO से फूटा गुस्सा—पैसे लेने के बाद ‘15 से 20 थप्पड़’! रतनपुर थाना बना…

2 months ago

चोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांग

सावधान! टार्गेट पूरा करने के चक्कर में अपराधी और बैंक मैनेजर की 'जुगलबंदी', सराफा एसोसिएशन…

2 months ago